| शब्द का अर्थ | 
					
				| अगवान					 : | पुं० [सं० अग्र-यान] १. आगे बढकर किसी का स्वागत करना। २. अगवानी। ३. वह जो अगवानी या स्वागत करता हो। ४. कन्या पक्ष के वे लोग जो आगे बढ़कर बारात का स्वागत करते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अगवानी					 : | स्त्री० [सं० अग्र-यान] १. किसी आदरणीय अतिथि का अभिनंदन और स्वागत करने के लिए अपने स्थान से चलकर कुछ आगे पहुँचना। स्वागत पेशवाई। २. विवाह में कन्या-पक्ष के लोगों का बारात के स्वागत के लिए उक्त प्रकार से आगे बढ़ना। पुं० अगुआ। नेता। सरदार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |