| शब्द का अर्थ | 
					
				| अनन्य					 : | वि० [सं० न-अन्य, न० ब०] १. जिसका संबंध किसी और से न हो। २. एकनिष्ठ। ३. अद्वितीय। ४. एकाग्र। पुं० विष्णु का एक नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य गति					 : | वि० [सं० न-अन्य-गति, न० ब०] जिसके लिए और कोई साधन या सहारा न हो। स्त्री० [न० त०] एक मात्र सहारा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-गतिक					 : | वि० [न० ब० कप्] =अनन्य-गति। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-गुरु					 : | वि० [सं० न-अन्य-गुरु, न० ब०] १. जिससे कोई बड़ा न हो। २. जिसके लिए एक को छोड़ कोई और गुरु न हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-चित्त					 : | वि० [सं० न-अन्य-चित्त, न० ब०] जिसका चित्त किसी एक में लगा हो। इधर-उधर न हो। एकाग्र चित्त। लीन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-चेता (तस्)					 : | वि० [सं० न-अन्य-चेतस्, न० ब०] दे० ‘अनन्य-चित्त’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-जन्मा (न्मन्)					 : | पुं० [सं० न-अन्य-जन्मन्, न० ब०]=अनन्यज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-दृष्टि					 : | वि० [सं० न-अन्य-दृष्टि, न० ब०] जिसकी दृष्टि किसी और या दूसरे पर टिकी या लगी हो। स्त्री० [न० त०] निष्ठापूर्वक या एकाग्र चित्त होकर देखने की स्थिति या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-देव					 : | वि० [सं० न-अन्य-देव, न० ब०] जिसका कोई और दूसरा देवता न हो। पुं० परमेश्वर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-परता					 : | स्त्री० [सं० न-अनन्यपर, न० ब० अनन्यपर+तल्-टाप्] अनन्य-परायण। (दे०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-परायण					 : | वि० [सं० अन्य-परायण, स० त० न-अन्य-परायण, न० त०] जिसका किसी और या दूसरे से नाता, प्रेम, लगाव या संबध न हो। अर्थात् एक ही रात में रहनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-पूर्वा					 : | स्त्री० [सं० न-अन्य-पूर्व, न० ब०] १. वह स्त्री० जिसका पहले किसी से संबंध न रहा हो। निर्मल चरित्रवाली स्त्री। २. अविवाहित। कुमारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-भाव					 : | पुं० [सं० अन्य-भाव, स० त० न-अनन्यभाव, न० त०] एक निष्ठ भक्ति या साधना। वि० जिसका भाव या भक्ति एक ही के प्रति हो, किसी दूसरे के प्रति न हो। एकनिष्ठ भक्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-मनस्क					 : | वि० [सं० न-अन्य-मनस्, न० ब० कप्] दे० अनन्य-चित्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-योग					 : | वि० [सं० न-अन्य-योग, न० ब०] १. जिसका संबंध एक को छोड़कर और किसी से न हो। २. जो एक को छोड़ किसी दूसरे के काम न आ सके। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-वृत्ति					 : | वि० [सं० न-अन्य-वृत्ति, न० ब०] १. जिसकी मनोवृत्ति एकनिष्ठ हो। २. जिसकी कोई दूसरी वृत्ति या जीविका न हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्य-साधारण					 : | वि० [सं० अन्य-साधारण, स० त०, न-अन्य-साधारण, न० त०] १. एक को छोड़कर दूसरे में न मिलने वाला। २. असाधारण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्यज					 : | वि० [सं० अनन्य√जन् (उत्पन्न होना)+ड] वह जो अन्य या दूसरे से उत्पन्न न हुआ हो। पुं० कामदेव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्यता					 : | स्त्री० [सं० अनन्य+तल्-टाप्] १. अनन्य होने (अर्थात् किसी और या दूसरे से संबंध या लगाव न होने) की अवस्था या भाव। २. एक ही में लीन रहने की अवस्था या भाव। एक-निष्ठता। लीनता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्यमना (नस्)					 : | वि० [सं० न-अन्य-मनस्, न० ब०] =अनन्य-चित्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्याधिकार					 : | पुं० [सं० अन्य-अधिकार, ष० त० न-अन्याधिकार, न० त०]=एकाधिकार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनन्याश्रित					 : | वि० [सं० अन्य-अधिकार, ष० त० न-अन्याश्रित, न० त०] १. जो किसी अन्य या दूसरे के आश्रय में न रहता हो। २. स्वाधीन। पुं० ऐसी संपत्ति जिसपर ऋण आदि न लिया गया हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |