| शब्द का अर्थ | 
					
				| अनुभव					 : | पुं० [सं० अनु√भू (होना)+अप्] [वि० अनुभाव्य, अनुभवी, बू० कृ० अनुभूत] १. कष्ट, सुख आदि के रूप में होनेवाला ज्ञान। अनुभूति। जैसे—ताप या शीत का अनुभव। २. बहुत से काम प्रयोग आदि करते रहने और देखने-सुनने आदि से प्राप्त ज्ञान-पुंज जो (उनकी स्मृतियों से भिन्न) होता है। तजरुबा। (एक्सपीरिएन्स) जैसे—उन्हें चिकित्सा (या व्यापार) का अच्छा अनुभव है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनुभवना					 : | स० [सं० अनुभव] १. अनुभव प्राप्त करना। २. अनुभूति से युक्त होना। अनुभूति प्राप्त करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनुभविता (तृ)					 : | पुं० [सं० अनु√भू+तृच्] वह जो अनुभव करता हो। अनुभव करनेवाला। जैसे—मन अनुभविता और अनुभाव्य दोनों है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| अनुभवी (विन्)					 : | वि० [सं० अनुभव+इनि] १. जिसे कोई या किसी प्रकार का अनुभव हो। २. जिसने किसी काम या विषय का अच्छा अनुभव प्राप्त किया हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |