शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कंपा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० काँपा] १. बाँस की वे छोटी तिलियाँ,जिनमें लासा लगाकर बहेलिया चिड़ियाँ फँसाते हैं। २. लाक्षणिक अर्थ में ऐसा चंगुल, जाल या फंदा, जिसमें किसी को फँसाया जाय। मुहावरा—कंपा मारनाकिसी को फँसाने के लिए जाल फैलाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कँपाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० काँपना का प्रे] किसी को काँपने में प्रृवत्त करना। डराना। दहलाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंपायमान					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कंपमान] १. जो काँप रहा हो। २. हिलता-डुलता या थरथराता हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कंपास					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं० कम्पास] १. घड़ी के आकार का एक यंत्र, जो दिशाओं का ज्ञान कराता है। दिक्सूचक यंत्र। कुतुबनुमा। २. वृत्त बनाने का परकार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |