शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					काढ़ना					 :
				 | 
				
					स० [सं० कर्षण, प्रा० कड्ढण] १. आधार, पात्र आदि में से कोई चीज बाहर निकालना। जैसे—कूएँ में से पानी काढ़ना। २. आवरण हटाकर दिखाना। सामने लाना। ३. घी, तेल आदि में कोई चीज तलना। ४. सूई-धागे से कपड़े पर बेल-बूटे निकालना या बनाना। ५. लकड़ी पत्थर आदि पर बेल-बूटे बनाना। उरेहना। ६. उधार लेना। जैसे—ऋण काढ़ना। स० [सं० क्वाथन] किसी तरल पदार्थ को उबाल या औटाकर गाढ़ा करना। जैसे—काढ़ा या दूध काढ़ना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |