शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					क्षमा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√क्षम्+अङ्—टाप्] १. मन की वह भावना या वृत्ति जिससे मनुष्य दूसरे के द्वारा पहुँचाया हुआ कष्ट चुपचाप सहनकर लेता है, और कष्ट पहुँचानेवाले के प्रति मन में कोई विकार नहीं आने देता। २. किसी दोषी या अपराधी को बिना किसी प्रतिकार के छोड़ देने का भाव। माफी। ३. भूल का अपराध या होने पर अपनी भूल या अपराध स्वीकार करते हुए यह प्रर्थना करना कि हम अब फिर ऐसा काम नहीं करेंगे, इस बार हमें दयापूर्वक छोड़ दीजिए। ४. खैर का पेड़। ५. धरती। पृथ्वी। ६. दक्ष की एक पुत्री। ७. नदी। ८. एक की गिनती। ९. एक प्रकार का छन्द। १॰. दुर्गा का एक नाम। ११. राधिका की एक सखी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमा-ज					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० क्षमा√जन् (प्रादुर्भाव)+ड] मंगल ग्रह जो पृथ्वी से उत्पन्न माना गया है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमा-दंश					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] सहिंजन का पेड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमा-मंडल					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] भूमंडल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमा-शील					 :
				 | 
				
					वि० [ब० स०] जो प्रायः या सदा सब को क्षमा करता रहता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० क्षमा+ई] क्षमा करने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमाना					 :
				 | 
				
					सं० [हिं० क्षमाना का प्रेर०] क्षमा या माफ करना। 2=क्षमना (क्षमा करना)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमापन					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० क्षमा+पन] क्षमा करने का काम या भाव। माफी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमाभुक (ज्)					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० क्षमा√भुज् (भोग करना) क्विप्] राजा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमाभृत्					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० क्षमा √भृ (धारण) +क्विप्] पहाड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमालु					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√क्षम्+आलुच्] सब को क्षमा करनेवाला। क्षमाशील।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमावना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० क्षमना का प्रे०] क्षमा कराना। माफ़ कराना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमावान् (वत्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० क्षमा+मतुप्, म=व] क्षमा करनेवाला। पुं० वह व्यक्ति जिसमें अपराधी या दोषी को दंडित करने की क्षमता तो हो, फिर भी जो उसे दयापूर्वक छोड़ दे।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					क्षमाष्ट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० क्षमा-अष्ट ब० स०] चौदह प्रकार के तालों में से एक। (संगीत)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |