शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					झाड़ू					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० झाड़ना] १. लंबी सीकों आदि का वह मुट्ठा जिससे फर्श पर पड़ा हुआ कूड़ा-करकट, धूल आदि साफ करते हैं। क्रि० प्र०–देना।–लगाना। मुहावरा–झाड़ू देना=(क) झाड़ू की सहायता से जमीन या फर्श पर का कूड़ा करकट साफ करना। (ख) इस प्रकार सब कुछ नष्ट करना कि कुछ भी बाकी न रह जाय। झाडू फिरना=ऐसा अपव्यय या नाश होना कि कुछ भी बाकी न बच रहे। झाड़ू फेरना=पूरी तरह नाश करके कुछ भी बाकी न रहने देना। पूरा सफाया करना। (किसी को) झाड़ू मारना=बहुत ही उपेक्षा तथा तिरस्कारपूर्वक दूर हटाना। (स्त्रियाँ) जैसे–झाड़ू मारो ऐसे धोबी (या नौकर) को। ० दुमदार सितारा। पुच्छलतारा। धूम-केतु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					झाड़ूदुमा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० झाड़+फा० दुम] हाथी, जिसकी दुम के बाल झाडू के अगले भाग की तरह छितरे या फैले हुए हों। ऐसा हाथी ऐबी माना जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					झाड़ूबरदार					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० झाड़+फा० बरदार] [भाव० झाड़बरदारी] १. वह सेवक जो घर में झाड़ू लगाता हो। २. गलियों में और सड़कों पर झाड़ू देनेवाला मेहतर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |