शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					थूनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० स्थूण] १. लकड़ी आदि का खड़ा गड़ा हुआ बल्ला। खंभा। २. भारी चीज को गिराने से रोकने के लिए उसके नीचे लगाई जाने वाली मोटी और लंबी लकड़ी। चाँड़। ३. वह गड़ी हुई लकड़ी जिसमें रस्सी के फंदे से मथानी का डंडा खड़ा रखा जाता है। ४. आश्रय या रक्षा का स्थान। उदा०—कबीर थूनी पाई थित भई सति गुरु बाँधी धीर।—कबीर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |