शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					मिटना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० मृष्ट; प्रा० मिट्ट] १. अंकित, चिन्ह लिखित लेख आदि पर का रंग, स्याही आदि का एक प्रकार पोंछा जाना कि वह चिन्ह या लेख ठीक तरह से दिखायी न दे या पढ़ा न जा सके। जैसे—इस पत्र के कई अक्षर मिट गये है। २. नष्ट हो जाना। न रह जाना। ३. बुरी तरह से खराब, चौपट या बरवाद होना। जैसे—इस आपस की लड़ाई में दोनों घर मिट गये। मुहा०—किसी के लिए मर मिटना =बुरी तरह से चौपट या बरबाद होना। जैसे—वह अपने भाई को बचाने के लिए मर मिटा।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |