शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सपाट					 :
				 | 
				
					वि० [सं० स०+पट्ट, हिं० पाटा=पीढ़ा] १. जिसका तल बराबर या सम हो। समतल। २. जिसके तल पर कोई दूसरी चीज उभरी, खड़ी या टिकी न हो। जैसे—सपाट मैदान। ३. जो क्षितिज की ओक एक ही सीध में दूर तक चला गया हो। क्षैतिज। (हारिज़न्टल)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सपाटा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० सर्पण] १. चलने या दौड़ने का वेग। २. तीव्र गति। दौड़। पद—सैर सपाटा-मन बहलाने के लिए कहीं और जाकर घूमना-फिरना। सैर-सपाटे की तान=संगीत में एक प्रकार की तान जिसमें स्वरों का उतार-चढ़ाव बहुत तेजी से होता है। ३. आक्रमण करने के लिए झपटने की क्रिया या भाव। उदा०—दो सौ सवारो का सपाटा पड़ा। वृंदावनलाल वर्मा। क्रि० प्र०—पड़ना।—मारना। ४. तमाचा। थप्पड़। क्रि० प्र०—लगाना। ५. छल। धोखा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |