शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					सुषुम्ना					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० सुषु√म्ना (अभ्यास)+क–टाप्] [वि० सौषुम्न] शरीर—शास्त्र के अनुसार एक नाड़ी जो नाभि से आरंभ होकर मेरुदंड में से होती हुई ब्रह्मरंध्र तक गई है। (स्पाइनल कार्ड)। विशेष–(क) हठयोग के अनुसार यह इंडा और पिंगला के बीच में है, और इसी के अन्तर्गत वह ब्रह्मनाड़ी है जिससे चलकर कुंडलिनी ब्रह्मरंध्र तक पहुँचाती है। (ख) वैद्यक में, यह शरीर की चौदह प्रधान नाड़ियों में से एक है जिसके साथ बहुत—सी छोटी—छोटी नाड़ियाँ लिपटी हुई हैं।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |