शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सूचक					 :
				 | 
				
					वि० [सं०√सूच् (सूचित करना)+ण्वुल्–अक][स्त्री० सूचिका] सूचना देनेवाला। सूचित करने या बतानेवाला ज्ञापक। बोधक। पुं० १. कपड़ा, चमड़ा आदि सीने की सूई। सूची। २. सिलाई का काम करनेवाला कारीगर। ३. प्राचीन भारत में अभिनय का व्यवस्थापक। सूत्रधार। ४. सिद्ध पुरुष। ५. गौतम बुद्ध का एक नाम। ६. चुगलखोर अथवा दुष्ट और नीच व्यक्ति। ७. आयोग्य माता और क्षत्रिय पिता से उत्पन्न पुत्र। ८. गुप्तचर। जासूस। भेदिया। ९. पिशाच। १॰. कुत्ता। ११. बिल्ली। १२. कौआ। १३. गीदड़। १४. ऊँची दीवार। १५. कटघरा या जँगला। १६. छज्जा या बरामदा। १७. सोरों नामक धान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सूचकांक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] खाद्यान्न, वस्त्र तथा अन्य वस्तुओं का विभिन्न समय का मूल्य बतलानेवाला अंक या लेखा। (सामान्य स्थिति के समय का मूल्य प्रायः १॰॰ मान लिया जाता है। इससे बढ़ते या घटते हुए अंक आपेक्षिक मँहगी यी सस्ती के परिदर्शक होते हैं।)(इन्डेक्स नंबर)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |