शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					सेमल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शाल्मलि] १. एक बहुत बड़ा पेड़, जिसके फल में से एक प्रकार की रुई निकलती है। २. उक्त वृक्ष के फल की रुई, जो रेशम की तरह चिकनी और मुलायम होती है। (सिल्क—कॉटन) पद–सेमल का सूआ=व्यर्थ का काम या परिश्रम करके उसके बुरे परिणाम से दुःखी होने और पछतानेवाला। (सेमल के बीज में चोंच मारनेवाले तोते के दृष्टांत पर) उदा०–कतहूँ सुवा होत सेमर कौ, अंतहि कपट न बचिवो।–सूर।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					सेमल—मूसला					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शाल्मलि—मूल] सेमल की जड़।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |