शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					आया					 :
				 | 
				
					अ० [सं० आगत, प्रा० आअ, सिंह० आ, का० आव] हिंदी आना (क्रिया) का भूतकालिक रूप। जैसे—वह आया था। पद—आया=गया-अकस्मात् आने और आकर चला जानेवाला कोई ऐसा व्यक्ति जिससे घनिष्ठ परिचय या संबंध न हो। ऐसा अजनबी ऊपरी या बाहरी आदमी जो यों ही आवे और चला जाय। मुहावरा—आया गया करना=किसी बात के हो जाने पर उसे उपेक्ष्य और तुच्छ समझकर उसका ध्यान छोड़ देना। जैसे—जो बात हो गई उसे आई गई करो। स्त्री० [पुर्त्त०] बच्चों को दूध पिलाने और उनकी देख-रेख करनेवाली स्त्री। दाई। धात्री। धाय। अव्य० [फा०] अनुकल्पात्मक अवस्थाओं में प्रयुक्त होनेवाला एक प्रश्नवाचक अव्यय जो प्रायः क्या का अर्थ देता है। जैसे—आया तुमने क्या बात कही या नहीं ? स्त्री० दे० ‘आयु’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयाचन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√याच् (माँगना)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० आयचित्त] आग्रहपूर्वक कुछ कहना या माँगना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयात					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√या (जाना)+क्त] वह वस्तु या माल जो व्यापार के लिए विदेश से अपने देश में लाया या मँगाया जाए।(इम्पोर्ट) वि० (माल) जो दूसरे स्थान या देश से आया हो। बाहर से आया या मँगाया हुआ। (इम्पोर्टेड)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयात-शुल्क					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] विदेश से आनेवाले माल पर लगनेवाला शुल्क। (इम्पोर्ट-ड्योटी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयातक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आयात से] वह जो दूसरे देश से किसी वस्तु का आयात करता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√यम्+ल्यूट-अन] १. आगमन २. प्रकृति। स्वभाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयाम					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√यम् (उपरति)+घञ्] १. लंबाई। विस्तार। २. नियत या नियमित करने की क्रिया। नियमन। अव्य० एक याम या पहर तक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयामन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√यम्+णिच्+ल्युट्-अन] [भू० कृ० आयामित] १. खींचना, तानना या फैलाना। आयाम या विस्तार बढ़ाना। २. निमय में बाँदना। ३. नियंत्रण में लाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयामी (मिंन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० आयाम+इनि] १. जिसका आयाम या विस्तार अधिक हो। लंबा चौड़ा। २. नियम या नियंत्रण में रखनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयास					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आ√यस्(उपक्षय)+घञ्] १. ऐसा काम जिसे पूरा करनें में शरीर थक जाय। परिश्रम। (एग्जर्शन) २. उद्योग। प्रयत्न।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आयासी (सिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० आ√यस्+णिनि] १. जो आयास कर के थक गया हो। २. आयास या प्रयत्न करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |