शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					आर्ष					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ऋषि+अण्] १. ऋषियों से संबंधित। ऋषियों का। २. ऋषियों का बनाया हुआ। ३. वैदिक रचनाओं और स्तोत्रों से संबंधित। ४. जो ऋषियों द्वारा प्रचिलित होने के कारण ही मान्य हो। जैसे—आर्ष प्रयोग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आर्ष-प्रयोग					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] भाषा के क्षेत्र में, किसी पद या शब्द का ऐसा प्रयोग जो व्याकरण के नियमों से ठीक न सिद्ध न होने पर भी इसलिए प्रचलित तथा मान्य हो कि प्राचीन ऋषि आदि ऐसा प्रयोग कर गये हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आर्ष-विवाह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कर्म० स०] स्मृतियों के अनुसार आठ प्रकार के विवाहों में से तीसरा जिसमें कन्या का पिता वर से दो गौएँ या बैल शुल्क के रूप में लेकर उसे अपनी कन्या देता था।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आर्षभ					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ऋषभ+अण्] ऋषभ संबंधी। ऋषभ का। पुं० ऋषभ का वंशज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					आर्षेय					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ऋषि+ढक्-एय] १. ऋषियों से संबंध रखने या उनमें होनेवाला। २. पूज्य। मान्य। ३. उत्तम। श्रेष्ठ। पुं० १. ऋषियों का गोत्र। २. मंत्र-दृष्टा ऋषि। ३. यजन-याजन और अध्ययन-अध्यापन आदि जो ऋषियों के कार्य है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |