शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					आस्तीन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] शरीर के मध्यभाग में पहने जानेवाला वस्त्र का कंधे से कलाई तक का भाग। बाँह। पद—आस्तीन का साँप=वह व्यक्ति जो मित्र होकर धोखा दे। मुहावरा—आस्तीन चढ़ाना=(क) कोई काम करने के लिए तैयार होना। (ख) लड़ने के लिए उतारू होना। आस्तीन में साँप पालना=ऐसे व्यक्ति को अपने साथ रखना जो आगे चलकर बहुत बड़ा शत्रु सिद्ध हो।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |