शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कू					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√कू(शब्द)+क्विप्] पिशाची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूआँ					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूप, कूप, गु० कुवो० सि० खुहु, का० कुह्० पं० खूह ने० कुआ, बं० उ० कूआ, मरा० कुवा] १. पानी निकालने के लिए जमीन में खोदा हुआ गहरा तथा गोल गड्ढा। मुहावरा—कूँआ खोदना=जीविका-निर्वाह के लिए परिश्रम और प्रयत्न करना। जैसे—यहाँ तो नित्य कुआँ खोदना और नित्य पानी पीना है। कूआँ चलाना=खेत सींचने के लिए कूएँ से पानी निकालना। कुआँ झाँकना=किसी खोज या प्रयत्न में चारों=ओर मारे-मारे फिरना। दौड़-धूप करना। कुएँ की मिट्टी कुएँ में लगना=(क) जहाँ की आमदनी वहीं खर्च होना। (ख) जहाँ की चीज हो वहीं के काम आना। कुएँ पर से प्यासे लौट आना=ऐसे स्थान पर से निराश लौटना जहाँ कोई काम बहुत सहज में हो सकता हो। कुएँ में बाँस डालना-किसी चीज की थाह लगाने या किसी को ढूँढ़ने के लिए अथक परिश्रम करना। कुएं में बोलना या कुएँ में से बोलना-इतने धीरे से बोलना कि सुनाई न पड़े। कूएँ में भाँग पड़ना=ऐसी स्थिति होना जिसमें सब लोग नशे की हालत में पागलों की तरह अनुचित आचरण या व्यवहार करने लगें। २. बहुत ही गहरी और अँधेरी जगह। ३. ऐसा स्थान या स्थिति जिसमें बहुत अधिक संकट की संभावना हो। मुहावरा—(किसी के लिए) कुआँ खोदना=किसी को फँसाने अथवा उसकी भारी हानि करने का प्रयत्न करना। कुएँ में गिरना=विपत्ति या संकट में पड़ना। कुएँ में गिराना या डालना=(क) नष्ट करना। (ख) विपत्ति या संकट में फँसाना। ४. रहस्य संप्रदाय में हृदय-रूपी कमल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूईं					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कुव+ईं प्रत्यय] १. जल में होनेवाला एक प्रसिद्ध पौधा जिसेक छोटे सुन्दर फल कमल की तरह के होते हैं। २. उक्त पौधे के फूल जो चाँदनी रात में खिलते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूक					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूकना (अ०)] १. कोयल या मोर की लंबी सुरीली ध्वनि। २. लंबी सुरीली ध्वनि। स्त्री० [हिं० कूकना (स)] घड़ी बाजे आदि को कूकने अर्थात् उनमें कुंजी देने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकड़					 :
				 | 
				
					पुं० =कुक्कुट (मुरगा)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० कूजन] १. कोयल, मोर आदि का कू-कू शब्द करना। २. कोयल या मोर की सी बोली बोलना। ३. सुरीली ध्वनि निकालना। स० [अनु] घड़ी, कमानीदार बाजे आदि चलाने के लिए उनकी चाबी या कुंजी घुमाकर उनमें दम भरना। कुंजी या चाबी देना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कुक्कुर] [स्त्री० कूकरी] कुत्ता। श्वान।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकर-निदिया					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कूकरनींद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरकौर					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूकर+कौर] १. कुत्ते के निमित्त छोड़ा हुआ उच्छिष्ट भोजन या ग्रास। २. तुच्छ या हीन वस्तु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरचंदी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूकर+सं० चंड] एक प्रकार की जंगली जड़ी जिसके व्यवहार से कुत्ते के काटने पर होनेवाला घाव ठीक हो जाता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरनींद					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूकर+नींद] ऐसी नीदं जो हलकी-सी आहट होने पर भी उचट जाय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरभँगरा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूकर+हिं० भंगरा] १. काला। भँगरा। २. कुकरौंधा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरमुत्ता					 :
				 | 
				
					पुं० =कुकुरमुत्ता।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकरलेंड					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूकर+लेंड] कुत्तों और कुत्तियों का मैथुन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूका					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूकना=जोर से चिल्लाना] १. सिक्खों का एक संप्रदाय जो सन् १८६७ में रामसिंह नाम के एक बढ़ई ने चलाया था, और जिसने आगे चलकर राजनीतिक रूप धारण किया था। नामधारी या निहंग संप्रदाय। २. उक्त संप्रदाय का अनुयायी व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूकी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [देश] फस को हानि पहुँचाने वाला एक प्रकार का कीड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँख					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कोख।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूख					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कोख।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँखना					 :
				 | 
				
					अ०=काँखना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँग					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कुनना] कसेरों की एक प्रकार की खराद जिस पर वे बरतन खरादते और उन पर जिला अर्थात् पालिश करते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँगा					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] चमड़ा सिझाने के लिए बनाया हुआ बबूल की छाल का काढ़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँच					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूँचा] १. खस अथवा नारियल के रेसों का बना बुरूश जिससे जुलाहे ताने का सूत साफ करते हैं। २. लोहारों की बड़ी सँड़सी। स्त्री० [सं० कूचिका=नली] घोड़ानस (दे०) पुं०=कूच।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँच					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० क्रोच, पा० कौंच] १. जलशयों के किनारे रहनेवाला बगले के आकार का एक प्रसिद्ध पक्षी। कराँकुल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूच					 :
				 | 
				
					पुं० [तु०] यात्रा आरंभ अथवा कहीं प्रस्थान करने की क्रिया या भाव। रवानगी। मुहावरा—(इस दुनिया से) कूच कर जाना=मर जाना। कूच का डंका या नक्कारा बजाना=राजा, सेना आदि का कहीं से प्रस्थान करना। कूच बोलना=अधीनस्थ सैनिकों आदि को कही से प्रस्थान करने का आदेश देना। पुं० [देश] पतझड़ के बाद महुए के पेड़ की टहनियों से निकलने वाला कलियों का गुच्छा। पुं० [सं० ] अविवाहित जवान स्त्री के स्तन। कुच। पुं० =कूँच (घोड़ा नस)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँचना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० कूँचा]=कुचलना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँचा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कुचलना] १. टूटे हुए जहाज के टुकड़े। २. भड़भूँजे का कलछा। पुं० =कूचा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूचा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० कूचः] कम चौड़ा या छोटा रास्ता। सँकरा मार्ग। बड़ी गली। पुं० दे० ‘कूँचा’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूचागर्दी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] गलियों में इधर-उधर व्यर्थ घूमते-फिरते रहने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूचिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूच+कन्, टाप्, इत्व] १. कूँची। २. कुंजी। ताली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँची					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कूची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूची					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूचिका] १. छोटा कूचा या झाड़। २. मूँज आदि का बनाया हुआ एक प्रकार का ब्रुश जिससे दीवारों पर सफेदी की जाती है। ३. चित्रकार की वह कलम जिससे वह चित्रों में रंग आदि भरता है। तूलिका। मुहावरा—कूची देना=चित्रों आदि में रंग भरना। स्त्री० [फा० कूचा] १. वह कुल्हिया जिसमें मिस्री जमाई जाती है। २. मिट्टी का वह बरतन जिसमें कोल्हू से निकला हुआ रस इकट्ठा होता है। स्त्री०=कुंजी (ताला खोलने की)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूचुक					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० काउचुक] कुछ विशिष्ट वृक्षों का वह दूधिया निर्यास जो सूखकर लचीला और रबर की तरह जल-कवच हो जाता है। (काउचुक)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूज					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूजना] ध्वनि। शब्द।=कूजा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँजड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [स्त्री० कूँजड़ी]=कुँजड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूजन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√कूज् (अव्यक्त शब्द)+ल्युट-अन] [वि० कूजित] पक्षियों का कोमल और मधुर स्वर में बोलने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँजना					 :
				 | 
				
					अ०=कूजना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूजना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० कूजन] पक्षियों का कोमल और मधुर स्वर में बोलना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँजरा					 :
				 | 
				
					पुं० [स्त्री० कूँजरी]=कूँजड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूजा					 :
				 | 
				
					पुं० [फा० कूजाः] १. मिट्टी का अर्धवतुलाकार छोटा बरतन। कुल्हड़। २. उक्त पात्र में जमाई हुई मिस्री। पुं० [सं० कुब्जक] १. गुलाब के पौधों की एक जाति। २. उक्त जाति के गुलाब का फूल जिसका रंग गहरा लाल होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँझ					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कूज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँट					 :
				 | 
				
					पुं० [?] पैर का बंधन। उदाहरण—करह झेकि दोनू चढ़या कूँट न सँभालेह।—ढोला मारू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कूज् (आच्छादित करना, जलाना आदि)+अच्] १. पहाड़ की ऊँची चोटी। जैसे—चित्रकूट। २. आगे की ओर निकला हुआ नुकीला सिरा। नोक। ३. सींग। ४. ढेर। राशि। जैसे—अन्नकूट। ५. हल की वह लकड़ी जिसमें फाल लगा होता है। ६. लोहे का बड़ा हथौड़ा। ७. हिरन आदि फँसाने का जाल। ८. म्यान में रखा हुआ हथियार। ९. छल। धोखा। १॰. वैर। ११. झूठ। १२. अगस्त्य ऋषि। १३. घड़ा। १४. नगर का द्वार। १५. साहित्य में ऐसा पद या रचना, जिसमें श्लिष्ट अथवा संबंध-सूचक सांकेतिक शब्दों का प्राधान्य हो और इसी लिए जिसका ठीक अर्थ जल्दी सब लोगों की समझ में न आता हो। जैसे—सूर के कूट। १६. कोई ऐसी रहस्यमय बात जिसका आशय या मतलब जल्दी समझ में न आता हो। उदाहरण—प्रश्न चित्रों का फैला कूट। ‘निराला’। १७. वह हास्य या व्यंग्य जिसमें कोई गूढ़ अर्थ या आशय छिपा हो। १८. निहाई। १९. टूटे हुए सीगोंवाला बैल। वि० [सं० ] १. झूठा मिथ्यावादी। २. छली। धोखा देनेवाला। ३. कृत्रिम। जाली। बनावटी। जैसे—कूट मुद्रा। ४. प्रधान। मुख्य। स्त्री० [हिं० कूटना] १. कोई चीज कूटने की क्रिया या भाव। २. कूटने की मजदूरी। पुं० दे० ‘कुट’ (ओषधि)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-कर्म (न्)					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] ऐसा काम जो दूसरों को छलने या धोखा देने के लिए किया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-कर्मा (र्मन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] कूट-कर्म करने अर्थात् दूसरों को छलने या धोखा देनेवाला व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-क्षेत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] सामरिक दृष्टि से विक्षेप महत्त्व का कोई क्षेत्र (स्ट्रैटेजिक एरिया)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-तर्क					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] १. सीधी बात घुमाकर कहने की क्रिया। २. इस प्रकार की कही हुई बात। वाग्जाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-तुला					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] ऐसा तराजू जिसमें जान-बूझकर पासँग रखा गया हो, और इसलिए जिसमें चीज उचित से कम तुलती हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-नीति					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] व्यक्तियों अथवा राष्ट्रों के पारस्परिक व्यवहार में दाँव-पेंच की ऐसी नीति या चाल जो सहज में प्रकट या स्पष्ट न हो सके। छिपी हुई चाल। (डिप्लोमेसी)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-पण					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] ऐसा लेख्य या सिक्का जो असली या वास्तविक न हो, बल्कि जाल रचकर बनाया गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-पाठ					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] मृदंग के चार वर्णों में से एक वर्ण।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-पालक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट√पाल् (रक्षण)+णिच्०+ण्वुल्-अक] पित्तज्वर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-पाश					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] पक्षियों को फँसाने का जाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-पूर्व					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] हाथियों का त्रिदोषज ज्वर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-प्रश्न					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] १. ऐसा प्रश्न जिसका उत्तर सहज में न दिया जा सके। २. पहेली।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-बंध					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] पक्षी आदि फँसाने का जाल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-मान					 :
				 | 
				
					पु० [कर्म० स०] १. ऐसी तौल या मान जो पूरा या मानक न हो। ठीक नाप से कुछ बड़ा या छोटा नाप। २. उचित से हलका या भारी बटखरा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-मुद्र					 :
				 | 
				
					पुं० [ब० स०] वह जो जाली मुद्रायँ, लेख्य, सिक्के आदि बनाता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-मुद्रा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] खोटा या जाली मुद्रा, लेख्य या सिक्का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-मोहन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट√मुह (मुग्ध होना)+णिच्+ल्यु-अन०] कार्तिकेय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-युद्ध					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] ऐसा युद्ध या लड़ाई जिसमें धोखा देनेवाली चालें चली जाएँ। ‘धर्म-युद्ध’ का विपर्याय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-योजना					 :
				 | 
				
					स्त्री० [कर्म० स०] षडंयंत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-रूप					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] जाली सिक्का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-लेख					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] जाली दस्तावेज या लेख्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-लेखक					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] जाली दस्तावेज बनानेवाला व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-शाल्मलि					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] जंगली शाल्मलि (सेमर) का वृक्ष।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-शासन					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] जाली राजकीय आज्ञापत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-साक्षी (क्षिन्)					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] झूठा गवाह।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-साक्ष्य					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] झूठी गवाही।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-स्थल					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] सामरिक दृष्टि से अधिक महत्त्व का कोई विशिष्ट केन्द्र या स्थान (स्ट्रैटेजिक प्वाइन्ट)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूट-स्वर्ण					 :
				 | 
				
					पुं० [कर्म० स०] १. खोटा या जाली सोना। २. ऐसे सोने का सिक्का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कूट+कन्] किसी को छलने या धोखा देने के लिए कहा, किया या बनाया हुआ। जैसे—कूटक आख्यान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूट+तल्-टाप्] १. कूट होने की अवस्था या भाव। २. कपट। छल। ३. झूठ ४. कठिनाई। दिक्कत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटत्व					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट+त्व]=कूटता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटन					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूटना] १. कूटने की क्रिया। २. कोई चीज कूटने पर बननेवाला उसका रूप।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटना					 :
				 | 
				
					स० [सं० कुट्टन] १. किसी चीज पर इस प्रकार भारी चीज से बार-बार आघात करना कि उसके बहुत छोटे-छोटे टुकड़े हो जाय। जैसे—मसाला कूटना। २. धान को ऊखल में रखकर मूसल आदि से इस प्रकार बार-बार आघात करना कि उसकी भूसी अलग हो जाय। मुहावरा—(कोई चीज) कूट-कूट कर भरना=दबा-दबा कर किसी पात्र में कोई वस्तु अधिक-से-अधिक मात्रा में भरना। (किसी व्यक्ति में) कूट-कूटकर भरा होना=(किसी व्यक्ति में) कोई गुण या दोष बहुत अधिक मात्रा में होना। जैसे—चतुराई तो उसमें कूट-कूट कर भरी हुई है। ३. जोर-जोर से बराबर मारते रहना। खूब ठोंकना या पीटना। ४. टाँकी आदि से आघात करते हुए चक्की सिल आदि का तल इसलिए खुरदुरा करना कि उसमें चीजें अच्छी तरह पिस सकें। ५. बैल या भैसे का अंडकोश आघात से चूर-चूर करके उसे बधिया करना। ६. ऊँट का पैर मोड़कर उसे ऊपरी भाग में बाँधना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटस्थ					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कूट√स्था (ठहरना)+क] १. जो कूट अर्थात् सबसे ऊँचे या श्रेष्ठ स्थान पर स्थित हो। २. अटल। अचल। ३. अविनाशी। ४. छिपा हुआ। ५. विकार रहित। निर्विकार। पुं० [सं० ] १. व्याघ्रनख नामक सुगंधित पदार्थ। २. जीव। ३. परमात्मा। ४. वेदान्त में चेतन का वह रूप जो अविद्या से आच्छन्न रहता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूटना] १. वह व्यक्ति जो चीजें कूटने का काम करता हो। २. वह उपकरण जिससे चीजें कूटी जाती हों। कुटना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटाक्ष					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट-अक्ष, कर्म० स०] जूआ खेलने का ऐसा बनाया हुआ पासा जिससे अधिकतर कोई या कुछ विशिष्ट दाँव ही आते हों। (छलपूर्वक किसी को जीतने का साधन)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटाख्यान					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट-आख्यान, कर्म० स०] १. कल्पित कथा। २. ऐसी कथा जिसमें कुछ ऐसे वाक्य हों जिनका कुछ अर्थ ही न लगता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटागार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट-आगार, कर्म० स०] १. बौद्धों के अनुसार वह मंदिर जो मानुषी बुद्धों के लिए बना हो। २. छत के ऊपर की कोठरी। चौबारा। ३. तहखाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटायुध					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट-आयुध, कर्म० स०] ऐसा आयुध या हथियार जो किसी दूसरी चीज के अन्दर छिपा हुआ हो। जैसे—गुप्ती जो ऊपर से देखने में छड़ी जान पड़ती है पर जिसके अन्दर बरछी रहती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटार्थ					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कूट-अर्थ, कर्म० स०] (लेख या वाक्य) जिसका अर्थ सहज में न जाना जा सके। पुं० लेख्य या वाक्य का उक्त प्रकार का अर्थ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटावपात					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट-अवपात० कर्म० स०] जंगली जानवरों को फँसाने के लिए बनाया हुआ गड्ढा जो ऊपर से घास-पात से ढका रहता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटि					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूट] कूट और व्यंग्यपूर्ण कथन या बात। उदाहरण—करहिं कूटि नारदहिं सुनाई।—तुलसी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटी					 :
				 | 
				
					स्त्री०=कुटी (पर्णशाला)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटी					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट+हिं० ई (प्रत्यय)] १. जाली या नकली वस्तुएँ बनानेवाला। जालिया। २. फरेबी। ३. कुटना। स्त्री०=कुटनी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूटू					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] एक पौधा, जिसके बीजों का आटा फलाहार के रूप में खाया जाता है। कोटू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँड़					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कुड़] १. युद्ध के समय सिर पर पहनी जानेवाली लोहे की टोपी। खोद। २. मि्टटी, लोहे आदि का वह बड़ा और गहरा बरतन जिसके द्वारा कूँए में से सिचांई के लिए पानी निकाला जाता है। ३. उक्त के आकार का वह पात्र जिसके ऊपर चमड़ा मढ़कर तबले के साथ का ‘बायाँ’ बनाया जाता है। ४. हल जोतने के खेत में बनी हुई गहरी लकीर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूड					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कूट] १. असत्य। मिथ्या। झूठ। २. छलयुक्त। उदाहरण—करहउ कूड़इ मनि थकइ पग राखीयउ जाँणा।—ढोला मारू।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूँड़] [स्त्री० कूँड़ी] १. पानी रखने का काठ या मिट्टी का बड़ा और गहरा पात्र। २. कटोरे आदि के आकार का कोई पात्र। जैसे—कठौला। ३. गमला। ४. रोशनी करने की एक प्रकार की शीशे की बड़ी हाँड़ी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट, प्रा० कूड=ढेर] १. कोई चीज (जैसे—कमरा, घर, सड़क आदि) झाड़ने-पोंछने, बुहारने पर निकलने वाली गंदी और रद्दी चीजें। कतवार। बुहारन। २. निकम्मी व्यर्थ की या रद्दी चीजें। पद—कूड़ा-करकट=गली, सड़ी व्यर्थ की अथवा रद्दी चीजें।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूड़ा-कोठ					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूड़ा+कोठा] वह स्थान या पात्र जिसमें कूड़ा फेंका जाता है। (डस्ट-बिन)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूड़ाखाना					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूड़ा+फा० खाना] कूड़ा फेंकने का स्थान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूँड़ा] १. पत्थर की बनी हुई कटोरी। पथरी। पत्थर की प्याली। २. छोटी नांद। ३. कोल्हू के बीच का वह गड्ढा जिसमें जाट रहती है। स्त्री० [सं० कुंडली] एँडुरी जिसे सिर पर रखकर स्त्रियाँ घड़ा उठाती हैं।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूढ़					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कु+ऊह,=कूह० पा० कूथ] जिसकी समझ में कोई बात जल्दी आती ही न हो। बहुत बड़ा ना-समझ या मूर्ख। पुं० [सं० कुष्टि, प्रा० कुड्ढि] १. हल का वह भाग जिसके एक सिरे पर मुठिया और दूसरे सिरे पर खोंपी लगी रहती है। जाँघा। नगरा। हलपत। २. नली के द्वारा खेत में बीज बोने का प्रकार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूढ़मग्ज					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० कूढ़+फा० मगज्] बहुत बड़ा ना समझ या मूर्ख।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूण					 :
				 | 
				
					सर्व०=कौन। (राज०)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूणिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०√कूण् (बोलना)+ण्वुल्-अक, टाप्, इत्व] वीणा, सितार सारंगी आदि वाद्यों की वह खूँटी जिसमें तार बँधे रहते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूणित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं०√कूण्+क्त] १. जो बंद हुआ हो। २. सुकचा या सिकुड़ा हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूणितेक्षण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूणित-ईक्षण, ब० स०] बाज नामक पक्षी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूत					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० आकूत=आशय] १. किसी वस्तु का मान, मूल्य महत्त्व आदि आँकने का काम। २. कुछ कल्पना करने के लिए मन-ही-मन कुछ सोचने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूतना					 :
				 | 
				
					स० [हि० कूत] किसी वस्तु का मान, मूल्य या महत्त्व अटकल या अनुमान से आँकना। अन्दाज लगाना। जैसे—खेत की पैदावार कूतना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँथना					 :
				 | 
				
					स० [सं० कुंथन=दुःख उठाना] १. कराहना। २. कबूतरों का गुटरगूँ शब्द करना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूथना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० कुंथन] १. कराहना। २. काँखना। स०=कूटना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूद					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूदना] कूदने की क्रिया या भाव। जैसे—उछल-कूद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँदना					 :
				 | 
				
					स० दे० ‘कुनना’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूदना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० स्कुदन, प्रा० कुंदन] १. किसी ऊँचे स्थान से नीचे स्थान की ओर एकबारगी तथा बिना किसी सहारे के उतरना। जैसे—चबूतरे या छत पर से कूदना। २. किसी वस्तु के एक छोर से छलाँग भरकर उसे लाँघते हुए दूसरे छोर पर पहुँचना। जैसे—कूदकर नाला पार करना। ३. किसी काम या बात के बीच में झट से आ पहुँचना या दखल देना। ४. लाक्षणिक अर्थ में,बिना अधिकार या अनुमति लिए दूसरे के कामों या बातों में दखल देना। ५. अचानक कहीं आ पहुँचना। ६. ठीक प्रकार से काम न करके बीच-बीच में बहुत सी बातें छोड़ते हुए आगे बढ़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूदा					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कूदना] खेत या जमीन नापने का एक परिमाण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कून					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] मलद्वार। गुदा। पुं० १. दे० ‘कुंद’। २. दे० ‘कूग’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूनना					 :
				 | 
				
					स० दे० ‘कुनना’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूना					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कुपण] १. मृत शरीर। शव। लाश। २. देह। शरीर। ३. बरछा। भाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूँड़ी] कोल्हू के बीच का गड्ढा जिसमें ऊख के टुकड़े डालकर पेरे जाते हैं। कूँड़ी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूप					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कू (श्बद)+पक्, दीर्घ] १. कूआँ। २. छेद। सूराख। जैसे—रोम —कूप। ३. गहरा गड्ढा। ४. रहस्य संप्रदाय में हृदय-रूपी कमल। पुं० =कुप्पा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूप-कच्छप					 :
				 | 
				
					पुं० [पात्रे समितादिवत् समा० (स० त०)]=कूप-मंडूक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूप-चक्र					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०]=कूप-यंत्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूप-मंडूक					 :
				 | 
				
					पुं० [पात्रे समितादिवत्, समा] १. कुएँ में रहनेवाला मेढक। २. लाक्षणिक अर्थ में ऐसा व्यक्ति जिसका ज्ञान क्षेत्र बहुत ही परिमित हो, अथवा जिसने अपना क्षेत्र छोड़कर बाहर का संसार न देखा हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूप-यंत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] चरखी अथवा ऐसा ही कोई यंत्र जिसकी सहायता से कुएँ से पानी निकालते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूपक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूप+कन्] १. छोटा कूआँ। २. आजकल कूएँ के आकार-प्रकार का वह गड्ढा जो खानों में आने-जाने और उसमें से खनिज पदार्थ निकालने के लिए बनाया जाता है। (शैफ्ट) ३. चमड़े की बनी हुई तेल वा घी रखने की कुप्पी। ४. नाव बाँधने का खूँटा। ५. जहाज व नाव का मस्तूल। ६. चिता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूपकार					 :
				 | 
				
					पुं० [कूप√कृ (करना)+अण्] कुआँ खोदने या बनानेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूपन					 :
				 | 
				
					पुं० [अं०] १. बही आदि में टँका या लगा हुआ कागज का वह टुकड़ा जो काटकर या निकालकर इसलिए संकेत रूप में किसी को दिया जाता है कि उसके द्वारा वह किसी प्रकार का प्राप्य या सुभीता प्राप्त कर सके। जैसे—राशन पाने का कूपन। २. मनीआर्डर फार्म का वह निचला भाग, जिसमें पानेवाले के लिए कोई समाचार या सूचना लिखी जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूँपली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कुप्पा] कुप्पी के आकार का लकड़ी का वह पात्र जिसमें स्त्रियाँ काजल, टिकली आदि सुहाग के सामान रखती है। (राज०)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूपार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कु√धृ (भरना)+अण्, पूर्वदीर्घ] समुद्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूपी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूप+ङीष्] १. छोटा कुआँ। २. नाभि का गढ़ा। ३. कुप्पी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूफी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अ०-कूफः=एक प्राचीन नगर] प्राचीन अरबी लिपि का एक प्रकार का भेद।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूब					 :
				 | 
				
					पुं० =कूबड़।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबड़					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूवर] १. पीठ के टेढ़ेपन के कारण होनेवाला उस पर का उभार जो एक प्रकार का रोग है। २. किसी चीज का उभारदार टेढ़ापन या गोलाई। हम्प। जैसे—ऊँट का कूबड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबड़ा					 :
				 | 
				
					पुं० =कुबड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कू (शब्द)+व (व) रच्] १. कूबड़। २. बाँस, जो रथ या गाड़ी में जुआ बाँधे जाने के लिए लगता है। युगंधर। ३. रथ या गाड़ी का वह भाग जिस पर रथी या गाड़ीवान बैठता है। वि०=कुबड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबर					 :
				 | 
				
					(ा) पुं० =कुबड़ा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबरी					 :
				 | 
				
					पुं० =कूबड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूबा					 :
				 | 
				
					पुं० =कूबड़। वि०=कूबड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूम					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] एक प्रकार का पेड़, जिसकी लकड़ी इमारत के काम आती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूमटा					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] १. एक प्रकार की कपास। २. दे० ‘कूम’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर					 :
				 | 
				
					वि० [सं० कूर] [भाव० कूरता, कूरपन] १. जिसमें दया न हो। निर्दय। २. दुष्ट। ३. मूर्ख। ४. पापी। ५. डरावना। भयंकर। पुं० १. दे० ‘कूड़ा’। २. दे० ‘कूढ़’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूरता					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूर+ता (प्रत्यय)] १. कूरता। २. कठोरता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूरा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूट] [स्त्री०कूरी] १. ढेर। राशि। उदाहरण—जारि भए√भसम कौ कूरा।—कबीर। २. अंश। भाग। पुं० दे० ‘कूड़ा’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० कूरा का स्त्री अल्पा० रूप] १. छोटा ढेर। २. छोटा टीला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्च					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कुर (शब्द)+चट्, दीर्घ] १. कूँची। २. मोर का पंख। ३. नाक का ऊपरी भाग। ४. सिर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्चक					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूर्च+कन्] १. कूँची विशेषतः चित्रकार की। २. दाँत साफ करने की कूँची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्चिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूर्चक+टाप्, इत्व] १. कूँची। २. कुंजी। ३. कली। ४. सूई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्दन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कूर्द (खेलना)+ल्युट-अन] खेलना कूदना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्पर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०√कुर् +क्विप्, कुर्√पृ (पूर्ण करना)+अच्, दीर्घ] १. कोहनी। २. घुटना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्म					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कु-ऊर्मि, ब० स० पृषो० सिद्धि] १. कच्छप। कछुआ। २. भगवान विष्णु का वह अवतार जिसमें उन्होंने कछुए का रूप धारण किया था। विष्णु का कूर्मावतार। ३. वह वायु जिसके बल से पलके खुलती और बन्द होती हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्म-क्षेत्र					 :
				 | 
				
					पुं० [मध्य० स०] एक तीर्थ स्थान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्म-पृष्ठ					 :
				 | 
				
					पुं० [ष० त०] कछुए की पीठ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्मासन					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूर्म-आसन, मध्य० स०] हठयोग में एक प्रकार का आसन, जिसमें शरीर की आकृति कछुए की-सी बना ली जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूर्मी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूर्म+ङीष्] कछुई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० √कूल्(आवृत्त करना)+अच्] १. तालाब, नदी, समुद्र आदि जलाशयों का किनारा। तट। २. नहर। ३. तालाब। ४. किसी वस्तु का सिरा। ५. किसी कार्य या बात की सीमा। यौ०-कूल-किनारा=किसी बात की ऐसी स्थिति जिसमें उसका निराकरण हो जाय। निबटारा। अव्य० निकट। समीप। पुं० [देश०] कपड़ा। वस्त्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूलंकषा					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कल√कष् (काटना)+खच्, मुम्, टाप्] नदी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूलवती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूल+मतुप्, वत्व, ङीष्] नदी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूला					 :
				 | 
				
					पुं० [देश] छोटी नहर। नाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूलिका					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूल+कन्, टाप्, इत्व] वीणा सितार आदि का निचला भाग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूलिनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं० कूल+इनि-ङीष्] नदी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूल्टू					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘कूटू’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूल्हा					 :
				 | 
				
					पुं० [?] कमर या पेड़ू के दोनों ओर का कुछ उभरा हुआ भाग।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूल्ही					 :
				 | 
				
					स्त्री० [देश] पीतल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूवटा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कूप] १. कुआँ। २. दे० ‘कूप’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूवत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं०] १. शारीरिक बल। शक्ति। २. किसी प्रकार की शक्ति। सामर्थ्य।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूवा					 :
				 | 
				
					पुं० =कुआँ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूष्मांड					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कु-ऊष्मा-अण्ड, ब० स०] १. कुम्हड़ा। २. पेठा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूह					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अनु] १. हाथी के चिंघाड़ने से होनेवाला शब्द। २. चीख। चिल्लाहट। पुं० कोलाहल। शोर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूहना					 :
				 | 
				
					स० [सं० कु+हन] १. मारना-पीटना। २. बुरी तरह से हत्या करना। उदाहरण—कासी कामधेनु कलि कुहत कसाई है।—तुलसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कूहा					 :
				 | 
				
					पुं० दे० ‘कोहरा’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |