शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कोठा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० कोष्ठ, कोष्ठक, पा० कोठो, प्रा० कोठ्ठअ, उ० मरा० कोठा, पुं० कोठ्ठा, सिंह० कोटुव, कोठ] १. मकान या ऊपरी खंड या मंजिल। २. ऊपरी मंजिल पर बना हुआ बड़ा कमरा। ३. रंडियाँ या वेश्याओं का घर। यौ०-कोठेवाली=वेश्या। ४. बड़ी कोठी। ५. लाक्षणिक अर्थ में पेट। मुहावरा—कोठा बिगड़ना=अपच होना। कोठा भरना-पेट भरना। खूब खाना। कोठा साफ होना-दस्त होना। ६. कोठार। भंडार। ७. गर्भाशय।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठाकुचाल					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कोठा+कुचाल] हाथियों की एक बीमारी जिसमें उनकी भूख मर जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठादार					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कोठा+फा० दार] १. भंडारी। २. दे० दे० कोठीदार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठार					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कोठा] अन्न, धन आदि रखने का स्थान। भंडार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कोठारी					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० कोठार+ई (प्रत्य)] कोठार या भंडार का अधिकारी। भंडारी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |