| शब्द का अर्थ | 
					
				| खनक					 : | वि० [सं० खन् (खोदना)+वुन्–अक] कोई चीज विशेषतः जमीन खोदनेवाला। पुं० १. चूहा। २. वह व्यक्ति जो जमीन खोदने का काम करता हो। ३.खान खोदनेवाला मजदूर। ४. सेंध लगाकर चोरी करनेवाला चोर। स्त्री० [अनु.] धातु-खंडों के आपस में टकराने से होनेवाला शब्द। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खनकना					 : | अ० [हिं० खनक] धातु-खण्डों का आपस में टकराकर खन-खन शब्द करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खनकाना					 : | स० [अनु.] धातु-खंडों को इस प्रकार टकराना या हिलाना कि वे खन-कन शब्द करने लगें। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खनकार					 : | स्त्री० [अनु.] खन-खन शब्द करने या होने की अवस्था या भाव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |