| शब्द का अर्थ | 
					
				| गुट					 : | पुं० [सं० गोष्ठ=समूह] १. झुंड। यूथ। समूह। २. किसी विशिष्ट उद्देश्य से बनाया हुआ व्यक्तियों का वह छोटा दल जो किसी विशिष्ट पक्ष या मत का पोषण करने के लिए बनाया जाता है। जैसे–अब तो कांग्रेस में भी कई गुट हो गये हैं। क्रि० प्र०–बनाना।–बाँधना। पद–गुटबंदी (देखें)। पुं० [अनु०] कबूतरों आदि के बोलने अथवा इसी प्रकार का कोई शब्द। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटकना					 : | अ० [अनु०] १. गुटगुट शब्द करना। जैसे–कबूतर का गुटकना, तबले का गुटकना। अ० दे० गटकना (निगलना)। स० दे० ‘गुटकाना’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटका					 : | पुं० [सं० गुटिका] [स्त्री० अल्पा० गुटकी] १. बहुत छोटे आकार में छपी हुई पुस्तक। जैसे–गुटका रामायण। २. कोई गोल ठोस चीज। गोला। जैसे–लट्टू। ३.गुपचुप नाम की मिठाई। ४. सूखे कत्थे में मिलाये हुए इलाइची लौंग सुपारी आदि जो मसाले के रूप में मिलाकर अथवा पान के स्थान पर खाई जाती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटकाना					 : | स० [अनु०] १. गुटकना का स० रूप। गुटकने में प्रवृत्त करना। २. धीरे-धीरे किसी साधन के द्वारा गुट-गुट शब्द उत्पन्न करना। जैसे–ढोलक या तबला गुटकना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटकी					 : | स्त्री० [हिं० गुटिका] छोटी टिकिया। उदाहरण–गुरु मिलिया रैदास जी, दीन्हीं ग्यान की गुटकी।–मीराँ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटबंदी					 : | स्त्री० [हिं० गुट+फा० बंदी] १. कुछ लोगों का आपस में मिलकर एक अलग गुट या दल बनाने की क्रिया या भाव। २. पारस्परिक मतभेद, राग-द्वेष आदि के कारण किसी संस्था समुदाय आदि के लोगों का छोटे-छोटे गुट बनाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटबैंगन					 : | पुं० [?] एक प्रकार का कँटीला पौधा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटरगूँ					 : | स्त्री० [अनु०] कबूतरों के गुट-गुट करते हुए बोलने का शब्द। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुटिका					 : | स्त्री० [सं० वटी+क, पृषो० सिद्धि] १. छोटी गोली या टिकिया। वटिका। वटी। २. योग की एक प्रकार की सिद्धि से प्राप्त होनेवाली वह गोली जिसके संबंध में यह प्रवाद है कि इसे मुँह में रख लेने पर आदमी जहाँ चाहे वहाँ तत्काल अदृश्य होकर पहुँच सकता है. | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुट्ट					 : | पुं०=गुट। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुट्टा					 : | पुं० [हि० गोटी] लाख की बनी हुई वह चौकोर गोटी जिनसे लड़कियाँ खेला करती हैं। वि० छोटे कद का। ठिंगना। नाटा। पुं० [पं०] गेंदे का पौधा और उसका फूल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुट्ठलं					 : | वि० [हिं० गुठली] १. (फल) जिसमें बड़ी गुठली हो। २. गुठली के आकार का और कठोर या कड़ा। ३. (बात) जो जल्दी समझ में न आवे। जटिल या दुरूह। ४. (व्यक्ति) जिसकी समझ जल्दी में कोई बात न आती हो। जड़। मूर्ख। उदाहरण-ग्रंथ गथित गुट्ठल मति मूरखता जुत पंडिता।–रत्ना०। पुं० १. गुठला की तरह जमी या बंधी हुई गांठ। (क्व०) २. गिलटी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुट्ठी					 : | स्त्री० [गिं० गुठली] १. कड़ी और मोटी गाँठ। २. पैर का टखना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |