| शब्द का अर्थ | 
					
				| गुणा					 : | पुं० [सं० गुणन] [वि० गुण्य, गुणित] गणित की वह क्रिया जो यह जानने के लिए की जाती है कि किसी अंक या संख्या को एक से अधिक बार जोड़ने पर फल कितना होता है। जरब। (मल्टीप्लिकेशन) जैसे–यदि यह जानना हो कि ८ को लगातार ५ बार जोड़ने से कितना होगा तो ८ से ५ का गुणा करना पड़ेगा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणांक					 : | पुं० [गुण-अंक, ष० त०] गणित में वह राशि या संख्या जिसमें किसी दूसरी राशि या संख्या (गुण्यक) को गुणा किया जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणाकर					 : | वि० [गुण-आकर, ष० त०] जिसमें अनेक गुण हों। बहुत बड़ा गुणवान। गुणों की खान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणाढ्य					 : | वि० [गुण-आढ्य,तृ० त०] बहुत गुणोंवाला। गुण–पूर्ण। पुं० पैशाची भाषा के एक प्रसिद्ध प्राचीन कवि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणातीत					 : | वि० [गुण-अतीत,द्वि० त०] १. गुणों से अल्पित,परे और भिन्न। २. जिसका सत्त्व, रज आदि गुणों से कोई संबंध न हो और जो इन सब से परे हो। (परमात्मा या ब्रह्म का एक विशेषण। पुं० परमात्मा। ब्रह्म। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणानुवाद					 : | पुं० [गुण-अनुवाद, ष० त०] किसी के अच्छे गुणों की चर्चा या वर्णन। गुण-कथन। तारीफ। प्रशंसा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणान्वित					 : | वि० [गुण-अन्वित,तृ० त०] गुणों से युक्त। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गुणालय					 : | वि० [गुण-आलय, ष० त०] बहुत से गुणों वाला। गुणाकर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |