शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चहल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चहलना या चहला] १. चहलने की क्रिया या भाव। २. आनन्द मनाने की क्रिया या भाव। पद-चहल-पहल। (देखें)। ३. कीचड़। ४. दलदल। ५. कीचड़ से भरी हुई वह जमीन जिसमें हल से जुताई करने की आवश्यकता न पड़ती हो। वि० १. अच्छा। बढ़िया। २. चटकीला। तेज। ३. चंचल। चुलबुला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहल-कदमी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चहल+फा० कदम] सुखपूर्वक तथा धीरे-धीरे चलने की क्रिया या भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहल-पहल					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चहल+पहल, अनु०] १. किसी स्थान पर किसी कारण से बहुत से लोगों के आते-जाते रहने की अवस्था या भाव। रौनक। २. उक्त के कारण होनेवाला आनन्दोत्सव। धूम-धाम। क्रि० प्र०-मचना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहलना					 :
				 | 
				
					स० [देश०] पैरों से कुचलना या रौंदना। अ० धीरे-धीरे अथवा मस्ती से चलना या सैर करना। टहलना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहला					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० चिकिल] १. कीचड़। २. कीचड़ से भरी हुई जमीन दलदल। उदाहरण–इक भीजें चहले परे, बूड़े, बहे हजार।–बिहारी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहली					 :
				 | 
				
					स्त्री० [देश०] कूएँ में से पानी खींचने की चरखी। गराड़ी। घिरनी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चहलुम					 :
				 | 
				
					पुं०=चेहलुम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |