शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					चिहु					 :
				 | 
				
					वि० दे० चहुँ। उदाहरण–लगन लिद्धि अनु जासु, नाम चिहु चक्क चलायप।–चंदबरदाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुँक					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० चिहुँकना] १. चिहुँकने अर्थात् चौंकने की अवस्था या भाव। २. ऐसी आशंका या बात जिससे कोई चौकन्ना हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुँकना					 :
				 | 
				
					स० [सं० चमत्कृ, प्रा० चवाँकि] चौंकन्ना। (देखें)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुँटना					 :
				 | 
				
					स० [सं० चिपिट, हिं० चिमटना] १. चुटकी से किसी के शरीर का माँस इस प्रकार पकड़ना जिसमें कुछ पीड़ा हो। चिकोटी या चुटकी काटना। २. लाक्षणिक रूप में उक्त प्रकार की ऐसी क्रिया करना जिससे किसी को मार्ग भेदी कष्ट या पीड़ा हो। जैसे–किसी का चित्त या मन चिहुँटना। ३. अच्छी तरह से किसी को पकड़कर दबा या दबोच लेना, जैसा आलिंगन आदि के समय होता है। ४. चिपटना। लिपटना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुँटनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [चिहुँटना] १. चिहुँटने अर्थात् चिकोटी काटने की क्रिया या भाव। २. चिहुँटी। चुटकी। स्त्री० [देश०] गुंजा। घुँघची।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० चिकुर] सिर के बाल। उदाहरण–(क) चिहुरे जल लागौ चुवण।–प्रिथीराज। (ख) कटि अति-सात चिउर की नाई।–जायसी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					चिहुरार					 :
				 | 
				
					पुं० चिहुर। उदाहरण–लंबोजा चिहुरार भार जघना विघना घनानासिनी।–चंदबरदाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |