शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					छौंक					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० छौंकना] १. छौंकने की क्रिया या भाव। बघार। २. वह मसाला जिससे तरकारी, दाल आदि छौंकी जाती है। तड़का। बघार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					छौंक-बघार					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं०] १. दाल, तरकारी आदि छौंकने की क्रिया या भाव। २. किसी बात में उसे आकर्षक या रोचक बनाने के लिए अपनी ओर से कुछ बातें मिलाकर कहना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					छौंकन					 :
				 | 
				
					स्त्री०=छौंक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					छौंकना					 :
				 | 
				
					स० [अनु० छँव छँव] दाल, तरकारी को सुगंधित या सोंधा करने के लिए उसमें जीरे, मिर्च, हींग आदि से मिला हुआ कड़कड़ाता घी या तेल छोड़ना। बघारना। (स्पाइसिंग)। अ० [अनु० या सं० चतुष्क] १. शिकार को पकड़ने के लिए हिंसक जंतु का अकस्मात् उछलकर आगे बढ़ना। जैसे–बकरी पर शेर का छौंकना। २. आक्रमण या वार करने के लिए अचानक उछलकर आगे बढ़ना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |