शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					झाड़ी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० झाड़] १. हिं० झाड़ का स्त्री० अल्पा० रूप। छोटा झाड़। २. बहुत से छोटे-छोटे झाड़ों या पेड़-पौधों का झुरमुट। स्त्री० [हिं० झाड़ना] सूअर के बालों की बनी हुई कूची। बलौंछी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					झाड़ीदार					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० झाड़ी+फा० दार] १. आकार, रूप आदि के विचार से झाड़ी की तरह का। छोटे झाड़ का सा। २. काँटेदार। कँटीला। ३. (स्थान) जहाँ पर बहुत सी झाडियाँ हों। ४. दे० झाड़दार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |