शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					थाना					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० स्थान; हिं० थान] १. टिकन, ठहरने या बैठने का स्थान। अड्डा। २. किसी का उद्गम या मूल निवास-स्थान। ३. बाँसों की कोठी। ४. आज-कल वह स्थान जहाँ पुलिस के कुछ सिपाही और उनके वरिष्ठ अधिकारी स्थायी रूप से कार्य करते हैं और जहाँ से आस-पास के स्थानों का प्रबंध होता है। पुलिस-कार्यालय। नाका। मुहा०—(किसी स्थान पर) थाना बैठाना=अव्यवस्था, उपद्रव आदि के स्थानों पर शांति बनाये रखने के लिए पुलिस के कुछ सिपाही और अधिकारी नियत करना। थाने चढ़ना=थाने में पहुँचकर किसी के विरुद्ध कोई सूचना देना। पुलिस में इत्तला या रपट लिखाना।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
					
				| 
					थानापति					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० स्थानपति] ग्राम देवता।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |