शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					थूथन					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] १. कुछ विशिष्ट प्रकार के पशुओं का लंबोतरा और कुछ आगे की ओर निकला हुआ मुँह। जैसे—घोड़े, बैल या सूअर का थूथन। २. रुष्ट व्यक्ति का फूला हुआ और रोषसूचक मुँह।(व्यंग्य) मुहा०—थूथन फुलाना=किसी से बहुत रुष्ट होकर बिलकुल चुप हो जाना। मुँह फुलाना। (व्यंग्य)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					थूथनी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० थूथन] १. छोटा थूथन। २. हाथी के मुँह का एक रोग जिसमें ऊपर के तालू में घाव हो जाता है। ३. दे० ‘थूथन’।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |