शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					मुड़ना					 :
				 | 
				
					अ० [सं० मुरण=लिपटना, फेरा खाना, हिं० मोड़ना क अ० रूप] १. किसी सीधी, कड़ी या ठोस चीज का किसी ओर झुक जाना। २. गतिशील अथवा स्थित व्यक्ति या पदार्थ का किसी दूसरी दिशा की ओर उन्मुख या प्रवृत्त होना। ३. किसी धारदार किनारे या नोक का इस प्रकार झुक जाना कि वह आगे की ओर न रह जाय। जैसे—छुरी की धार मुड़ना। ४. वापस आना। लौटाना। ५. किसी काम या बात से विरत होना। ६. जमीन पर गिरना। उदाहरण—बिबेक सहाई सहित सो सुभग संजुग महि मुरे।—तुलसी। ७. जमीन पर इधर-उधर लोटना। ८. संकोच करना। हिचकना। उदाहरण—गयो सभागम नेकु न मुरा। (मुड़ा)—तुलसी।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |