शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मुलायम					 :
				 | 
				
					वि० [अ० मुलाइम] १. (पदार्थ) जिसका तल इतना कोमल और चिकना हो कि दबाने से सहज में दब जाय। जो कड़ा और खुरदरा या रूखा न हो। कोमल। ‘कड़ा’ और ‘सख्त’ का विपर्याय। २. नाजुक। सुकुमार। ३. जिमसें किसी प्रकार की कठोरता, कर्कशता या तीव्रता न हो। जैसे—मुलायम स्वभाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुलायम-रोआँ					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० मुलायम+रोआँ] भेड़, बकरी आदि का सफेद और लाल रोआँ जो मुलायम होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मुलायमियत					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० मुलायम] मुलायम होने का भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |