| शब्द का अर्थ | 
					
				| लोपा					 : | स्त्री० [सं०√लुप् (काटना)+णिच्+अच्+टाप्] १. विदर्भ नरेश की पालिता कन्या और अगस्त्य की पत्नी। २. अगस्त्य मण्डल के पास उदित होनेवाला एक प्रकार का तारा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लोपांजन					 : | पुं० [सं० लोप-अंजन, मध्य० स०] एक प्रकार का कल्पित अंजन जिसके विषय में यह प्रसिद्ध है कि इसे लगाने से लगानेवाला अदृश्य हो जाता है, उसे कोई देख नहीं सकता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लोपापक					 : | पुं० [सं० लोप-आपक, ष० त०] [स्त्री० लोपापिका] गीदड़। सियार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| लोपामुद्रा					 : | स्त्री० [सं० न√मुद्+रा+क+टाप्=अमुद्रा, लोप-अमुदा, स० त०] १. अगस्त ऋषि की स्त्री जो उन्होंने स्वयं सब प्राणियों के उत्तम उत्तम अंगों को लेकर बनाई थी और तब विदर्भ राज को सौंप दी थी। युवती होने पर अगस्त्य जी ने इसी से विवाह किया। एक तारा जो दक्षिण में अगस्त्य मंडल के पास उदय होता है | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |