शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					विपक्ष					 :
				 | 
				
					वि० [सं० ब० स०] [भाव० विपक्षता] १. विपक्षी। (दे०)। पुं० १. किसी पक्ष या पहलू के सामने या नीचेवाला पक्ष या पहलू। २. किसी पक्ष, दल आदि के विचार से विरोधी पक्ष का दल। विशेषतः ऐसा पक्ष या दल जिससे विरोध, शत्रुता, विवाद आदि हो। ३. विरुद्ध व्यवस्था या बाधक नियम। ४. विरोध। ५. व्याकरण में किसी नियम के विरुद्ध अथवा उससे भिन्न व्यवस्था। बाधक नियम। अपवाद। ६. तर्कशास्त्र में ऐसा पक्ष जिसमें साध्य का अभाव हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					विपक्षी (क्षिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं०] १. (पक्षी) जिसके डैने या पंख न हो। २. जिसका संबंध विपक्ष (विरोधी दल आदि) से हो। ३. जिसके पक्ष में कोई न हो। ४. उलटा। विपरीत। पुं० १. विरोधी। २. दुश्मन। शत्रु। ३. प्रतिद्वन्द्वी। पुं० [सं० विपक्षिन्] वह जो किसी पक्ष के विरोधी पक्ष में हो। दूसरा फरीक।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |