शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					वैकल्प					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० विकल्प+अण्] १. ऐसी स्थिति जिसमें किसी को दो या अधिक चीजों में से कोई एक चुनने की पूर्ण स्वतन्त्रता होती है। २. इस प्रकार चुनी हुई वस्तु।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					वैकल्पिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० विकल्प+ठक्-इक] १. जो विकल्प के रूप में हो। २. जिसके विषय में विकल्प का उपयोग या प्रयोग किया जाने को हो अथवा किया जा सकता हो। जिसके चुनाव में अपनी इच्छा या रुचि का प्रयोग किया जा सकता हो। (आप्शनल) ३. संदिग्ध। ४. किसी एक ही अंग या पक्ष से संबंध रखनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |