शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					व्यापार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] १. कार्य, आचरण, प्रयोग आदि के रूप में की जानेवाली कोई बात। किया जानेवाला या किया हुआ कोई काम (ऐक्शन)। जैसे—नाटक का मुख्य तत्त्व व्यापार है। २. क्रियात्मक रूप धारण करने का भाव। काम करना (ऑपरेशन)। ३. वह जो आचरण व्यवहार, प्रयोग आदि के रूप में किया जाय। (कान्डक्ट)। जैसे—जीवन व्यापार। ४. चीजें खरीदकर बेचने का काम। रोजगार (ट्रेड बिजिनेस)। ५. न्याय के अनुसार विषय के साथ होनेवाला इंद्रियों का संयोग। ६. मदद। सहायता।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापार चिन्ह					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] वह विशिष्ट चिन्ह जो व्यापारी अपने विशिष्ट उत्पादनों आदि पर अंकित करते हैं। (ट्रेड मार्क)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापार-कर					 :
				 | 
				
					पुं० [सं०] वह कर जो व्यापारियों पर कोई विशिष्ट व्यापार या रोजगार करने के संबंध में लगता है। (ट्रेड टैक्स)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापार-तुला					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] आजकल देशों और राष्ट्रों के पारस्परिक व्यापार और विनिमय के क्षेत्र में वह स्थिति जिससे यह सूचित होता है कि एक देश ने दूसरे देश से कितना माल मँगाया और कितना भेजा। (ट्रेड बैलेन्स) विशेष—यदि माल मँगाया गया हो कम और भेजा गया हो अधिक तो व्यापार-तुला पक्ष में मानी जाती है, और इसकी विपरीत दिशा में विपक्ष में रहती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापार-मंडल					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० ष० त०] बडे-बड़े व्यापारियों की वह संस्था जिसका मुख्य उद्देश्य व्यापार बढ़ाना तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापारक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० व्यापार+कन्] व्यापार करनेवाला।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापारण					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० व्यापार√नी (ढोना)+ड] १. आज्ञा देना। २. किसी काम पर किसी को नियुक्त करना। काम में लगाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापाराना					 :
				 | 
				
					वि० [सं० व्यापार+हिं० आना] १. व्यापार संबंधी। व्यापार के नियमों के अनुसार होनेवाला। जैसे—व्यापाराना भाव।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापारिक					 :
				 | 
				
					वि० [सं० व्यापार+ठक्-इक] व्यापार या रोजगार संबंधी। व्यापार का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापारित					 :
				 | 
				
					भू० कृ० [सं० व्यापार+इतच्] १. व्यापार या काम में लगाया हुआ। २. किसी स्थान पर रखा या जमाया हुआ।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					व्यापारी					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० व्यापार-इनि] १. व्यापार करनेवाला व्यक्ति। २. व्यापार के द्वारा जीविका निर्वाह करनेवाला व्यक्ति।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |