शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सिला					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शिल] १. फसल कट चुकने के बाद खेत में गिरे या पड़े या बचे खुचे अन्न कण चुनने की वृत्ति। २. उक्त प्रकार से बचे और खेत में बिखरे हुए अनाज के दाने। क्रि० प्र०—चुनना।—बीनना। ३. अनाज का वह ढेर जो अभी पछोरा तथा फटका जाने को हो। स्त्री०=शिला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [अ० सिलह] १. प्रतिकार। बदला। २. पारिश्रमिक या पुरस्कार। इनाम।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाई					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० सिलना+आई (प्रत्य०)] १. सुई से सीने की क्रिया, ढंग या भाव। जैसे—कपड़े या किताब की सिलाई। २. सीने पर दिखाई पड़ने वाले टाँके। सीवन। ३. सीने के बदले में मिलने वाला पारिश्रमिक या मजदूरी। स्त्री०=सलाई। स्त्री० [सं० शलाका] बिजली। उदा—सिहरि सिहरि समरवै सिलाई प्रिथीराज। स्त्री० [देश०] ऊख की फसल को हानि पहुँचाने वाला भूरापन लिए गहरे लाल रंग का कीड़ा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाजीत					 :
				 | 
				
					पं०=शिलाजीत (शिलाजतु)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० सिलना का प्रे०] सीने का काम किसी दूसरे से कराना। जैसे—दरजी से कपड़े या जिल्दसाज से किताबें सिलवाना। स० [हिं० सिलना का प्रे०] सीड़ या सील में रखकर ठंढ़ा या गीला करना। अ०=सीलना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलापाक					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० शिला+पाक] पथरफूल। छरीला। शलज।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाबी					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० सील+फा०आब=पानी या फा० सैलाबी] सीड़वाला। तर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलारस					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शिलारस] १. सिल्हक वृक्ष। २. उक्त वृक्ष का गोंद या निर्यास जो सुगंधित होता है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलावट					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० शिला+पटु] पत्थर काटने और गढने वाले। संग-तराश। स्त्री० [हिं० सिलना] सिलने या सीये जाने की क्रिया या ढंग। सिलाई।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलासार					 :
				 | 
				
					पुं०[सं०शिलासार] लोहा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाह					 :
				 | 
				
					पुं० [अ०] १. जिरह-बकतर। कवच। २. अस्त्र-शस्त्र। हथियार।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाहखाना					 :
				 | 
				
					पुं०=सिलहखाना (शस्त्रागार)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाहर					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० सिला+हर (प्रत्य०)] १. जो सिला वृत्ति से अपनी जीविका चलाता हो। २. बहुत ही निर्धन। अकिंचन। दरिद्र।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सिलाही					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० सिलाई+ई (प्रत्य०)] शस्त्र धारण करने वाला। सैनिक। सिपाही।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |