शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					सुलह					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] १. वह स्थिति जब दो विरोधी पक्ष परस्पर विरोधभाव छोड़कर मित्रता का संबंध स्थापित करते हैं। मेल। मिलाप। २. वह मेल जो किसी प्रकार की लड़ाई या झगड़ा समाप्त होने पर हो। ३. उक्त प्रकार के मेल के उपरान्त होनेवाली सन्धि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					सुलहनामा					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० सुलह+फा० नामः] १. वह कागज जिस पर आपस में लड़नेवाले दलों या व्यक्तियों में मेल होने पर उसकी शर्त लिखी रहती हैं। २. वह कागज जिस पर दो या अधिक परस्पर लड़नेवाले राजाओं या राष्ट्रों में सुलह या मेल होने पर उस मेल की शर्ते लिखी रहती हैं। संधिपत्र। (ट्रीटी)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |